Skullcandy Jib ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 22 घंटे की बैटरी लाइफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Jan 2021 09:23 AM IST
Skullcandy Jib True TWS Earbuds launched in India With Up to 22 Hours of Battery Life
Skullcandy Jib - फोटो : अमर उजाला

    ऑडियो डिवाइस की प्रमुख कंपनी Skullcandy ने भारतीय बाजार अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Skullcandy Jib को लॉन्च कर दिया है। Skullcandy Jib की बैटरी को लेकर 22 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके इस ईयरबड्स को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग भी मिली है। Skullcandy Jib में शानदार कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन दिया गया है।

    Skullcandy Jib की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Skullcandy Jib के सिंगल बड्स को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 40एमएम का ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 32ohms की बैटरी है और फ्रीक्वेंसी 20Hz-20kHz है। ईयरबड्स के साथ वॉल्यूम, स्किप ट्रैक, वॉयस कॉल और वर्चुअल असिस्टेंट (एपल सिरी, गूगल असिस्टेंट) का सपोर्ट मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Skullcandy Spoke Review: क्या परफेक्ट च्वाइस बन पाएगा बटन कंट्रोल वाला यह ईयरबड्स?

    कंपनी ने इसके साथ न्वाइज आइसोलेटिंग फिट भी दिया है जो कि सिलिकॉन टिप के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है और इसे एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बड्स के साथ कंट्रोल के लिए टच की बजाय बटन दिए गए हैं।

    एक बार की चार्जिंग में बड्स की बैटरी लाइफ छह घंटे की है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ 16 घंटे की है। ऐसे में कुल बैटरी लाइफ 22 घंटे की हो जाती है। Skullcandy Jib की कीमत 2,999 रुपये है और इसे ब्लू और ट्र ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें