सैनसुई ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 07 Apr 2017 05:40 PM IST
Sansui Launched Horizon 1 With 4G VoLTE Support
सैनसुई - फोटो : amarujala

    सैनसुई ने भारत में किफायती दाम के स्मार्टफोन की मांग को देखते हुए अपना नया 4जी स्मार्टफोन होराइजन-1 लॉन्च कर दिया है। सैनसुई के इस फोन की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। होराइजन-1 अभी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। स्मार्टफोन काले व सफेद दो रंगो में मिल रहा है।

    फोन में 4.5 इंच का एफडब्लूवीजीए डिस्प्ले लगा है। इसके साथ इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड कोर प्रोसेसर और 1 जीबी का रैम लगा है। स्टोरेज कैपेसिटी की बात करें तो इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी का है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    सैनसुई के इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। कंपनी ने फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी दी है। सैनसुई ने अपने इस फोन में इमरजेंसी के लिए एक पैनिक बटन भी दिया है। इसके साथ ही फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी 2.0, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

    और पढ़ें...