जियो ब्रॉडबैंड जल्द होगा लॉन्च, बेवसाइट से हुई पुष्टि

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Apr 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
reliance jio to quickly launch home broadband as mentioned on website
जियो ब्रॉडबैंड

    रिलायंस जियो सिम से टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचाने के बाद ब्रॉडबैंड नेटवर्क सर्विस में भी कदम रखने जा रही है। इससे पहले ब्रॉडबैंड सर्विस की केवल रिपोर्ट से पुष्टि हुई थी। कंपनी ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी थी लेकिन अब जियो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जल्द ही लॉन्च हो सकती है।

    दरअसल जियो डॉट कॉम के पेज पर क्विक रीचार्ज सेक्शन में मोबाइल रिचार्ज और जियोफाई के साथ-साथ वाई-फाई हॉटस्पॉट, होम ब्रॉडबैंड, जियो लिंक और जियो ऐप्स के रिचार्ज लिंक भी दिए गए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि जब कंपनी ने रिचार्ज का विकल्प दे दिया तो प्रोडक्ट भी जल्द ही बाजार में आ जाएंगे। वेबसाइट पर दिख रहे एक विजेट में जियो लिंक है जो डीटीएच बॉक्स जैसा दिख रहा है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि जनवरी में ही ब्रॉडबैंड सेक्टर में जियो के एंट्री की खबरें आई थीं लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं पिछले साल मुकेश अंबानी ने भी कहा था कि घरों के लिए रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) की टेस्टिंग हो रही है। उस समय पुणे और मुंबई में टेस्टिंग भी हुई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि रिलायंस जियो ने गुरुवार की शाम ट्राई के आदेश के बाद समर सरप्राइज को वापस लेने का फैसला लिया है, हालांकि इसकी कोई तारीख नहीं बताई गई है। वहीं 15 अप्रैल तक जियो की प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें