क्यों खरीदना चाहिए सैमसंग गैलेक्सी एस8 और क्यों नहीं ?

सैमसंग ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S8 और Galaxy S8 Plus को लॉन्च किया है। इन दोनों फोन को लेकर कंपनी ने बड़े-बड़े दावे भी किए हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस फोन खरीदने लायक हैं। चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
क्यों खरीदना चाहिए सैमसंग गैलेक्सी एस8 ?

गैलेक्सी एस8 की पूरी डिस्प्ले आप यूज कर पाएंगे यानी फोन बिना बेजल वाला है। इसमें आइरिश स्कैनर है जिससे फोन की सिक्योरिटी मजबूत है। इससे फोन को लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा। इसके अलावा आप सैमसंग गैलेक्सी एस8 को बिना चार्जर को प्लगइन किए चार्ज कर सकते हैं यानी यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट रता है। गैलेक्सी एस8 में खुद का वर्चुअल असिसटेंट Bixby है जो गूगल और ऐप्पल सिरी से तेज है। फोन के साथ VR गियर हेडसेट मिलेगा। गैलेक्सी एस8 का हार्ट रेट सेंसर भी बाकी फोन से इसे अलग करता है। इसके अलावा आप गैलेक्सी एस8 को DEX की मदद से कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्यों नहीं खरीदना चाहिए सैमसंग गैलेक्सी एस8 ?

सबसे पहली बात गैलेक्सी के सिक्योरिटी की है जिसे एक वीडियो ने झूठा साबित कर दिया है। कंपनी का दावा है गैलेक्सी का फेशियल रिकॉग्निशन काफी फास्ट और सेफ है लेकिन एक वीडियो में दिखाया गया है कि इसे एक फोटो के जरिए भी खोला जा सकता है। यानी फोटो से भी आपका फोन अनलॉक हो सकता है। गैलेक्सी 7 की तरह ही इसमें 4 जीबी रैम है जबकि फोन के हिसाब से इसमें 6 जीबी रैम होना चाहिए। गैलेक्सी 7 के मुकाबले कैमरे में कुछ खास बदलाव नहीं है। गैलेक्सी एस8 में भी 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। बैटरी भी 3,000 एमएच की है। कुल मिलाकर कहें तो एस8 से गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज कहीं बेहतर हैं। साथ ही बजट का मसला है तो गैलेक्सी एस7 बेहतर होगा।