सैमसंग के इस स्टाइलिश फ्लिप फोन में हो सकता है 6GB रैम, स्नैपड्रैगन 835

वैसे तो सैमसंग का मोस्ट अवेटेड फोन गैलेक्सी नोट 8 है, लेकिन नोट 8 से ज्यादा यूजर्स सैमसंग के फ्लिप फोन सैमसंग W2018 का इंतजार कर रहे हैं। इस फ्लिप फोन को लेकर नई रिपोर्ट लीक हुई है। बताया जा रहा है कि इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। बता दें कि सैमसंग का नया फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 8, 23 अगस्त को न्यूयॉर्क में लॉन्च होगा।
सैमसंग W2018 फ्लिप फोन की स्पेसिफिकेशन

अबतक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के इस फ्लिप फोन में 4.2 इंच की दोनों डिस्प्ले (खुलने और बंद होने वाले ), क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू होगा। अगर वाकई में ऐसा होता है तो सैमसंग W2018 दुनिया का पहला ऐसा फ्लिप फोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। फोन के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज भी देने की रिपोर्ट है।
फोन के कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। फोन में 2300mAh की बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 होगा। इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा।