सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस की भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस8+ की न्यूयॉर्क में लॉन्चिंग के बाद अब इसकी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी भारत में इन दोनों की प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अपने पेज पर नोटिफाई करने के लिए ई-मेल आईडी लेने लगी है। हालांकि कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।
सैमसंग के प्री-रजिस्ट्रेशन पेज पर ग्राहकों से स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी देने के लिए ई-मेल आईडी मांगी जा रही है। साथ ही दोनों फोन के पसंदीदा फीचर के बारे में भी ग्राहकों से जानकारी ली जा रही है। दरअसल कंपनी गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस के उन फीचर्स को जानना चाहती है जिसे लेकर ग्राहकों में सबसे ज्यादा क्रेज है।
बता दें कि सैमसंग ने 29 मार्च को अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लॉन्च किया है, हालांकि लॉन्चिंग के बाद से ही फोन के कई फीचर्स को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फोन में फेस रिकॉग्निशन और आइरिस स्कैनर को लेकर है, हालांकि हाल ही में एक वीडियो में दिखाया गया था कि फोन के लॉक को फोटो के जरिए भी खोला जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। कंपनी ने इस स्क्रीन को इंफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। इसके साथ ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। वहीं फ्रंट कैमरे की बात करें तो एस/1.7 अपर्चर वाला 8मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ दोनों ही स्मार्टफोन में 4 जीबी का रैम और 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मेमोरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग विद वायरलेस चार्जर का फीचर भी मौजूद है। एस8 और एस8+ में 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।