पॉकेट में फटा सैमसंग का यह फोन, कंपनी ने थर्ड पार्टी बैटरी को बताया जिम्मेदार

सैमसंग के एक और स्मार्टफोन में आग लगने की खबर है, हालांकि इस बार के हादसे में सैमसंग की कोई गलती नहीं है।
यह मामला इंडोनेशिया का है जहां एक युवक की शर्ट की पॉकेट में रखा सैमसंग Grand Duos मॉडल के फोन में आग लगी है। सैमसंग ने इस मॉडल को 2013 में रिलीज किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की घटना हुई थी जिसके बाद कंपनी ने फोन को वापस मंगा लिया था।
Samsung Grand Duos में आग लगने की घटना होटल के CCTV में कैद हो गई है। हादसे के शिकार युवक का नाम Yulianto है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक शर्ट की पॉकेट से फोन निकाल रहा है, तभी फोन में आग लग जाती है और आग उसके चेहरे तक पहुंच जाती है। इस हादसे में युवक थोड़ा जल भी गया है।
ये भी पढ़ेंः यह डिवाइस बिना इंटरनेट बातचीत को अनुवाद करके दूसरी भाषा में सुना सकती है
वहीं जांच में पता चला है जिस समय फोन में आग लगी उस समय फोन का Wi-Fi, GPS और Bluetooth ऑन था। हादस के CNET को दिए जबाव में सैमसंग ने कहा है कि आग लगने वाले फोन में ना तो सैमसंग की बैटरी यूज की गई थी और सैमसंग द्वारा ऑथराइज्ड किसी दूसरी कंपनी की बैटरी लगी थी। फोन में थर्ड पार्टी बैटरी का इस्तेमाल हुआ था।