Samsung Galaxy Wide 5 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy Wide 5 की कीमत करीब 28,200 रुपये है64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हैसाइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है फोन

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy Wide 5 को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Wide 5 को सैमसंग ने एसके टेलीकॉम की साझेदारी में पेश किया है और फोन की बिक्री भी टेलीकॉम की साइट से ही होगी। Samsung Galaxy Wide 5 के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें नॉच डिस्प्ले के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा भी मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा।
Samsung Galaxy Wide 5 की कीमत
सैमसंग के इस नए फोन Samsung Galaxy Wide 5 की कीमत 4,49,900 KRW (दक्षिण कोरियाई ओन) यानी करीब 28,200 रुपये है। फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के एक ही मॉडल में पेश किया गया है। इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Samsung Galaxy Wide 5 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Wide 5 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy Wide 5 का कैमरा
सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy Wide 5 की बैटरी
सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन 203 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
- Jio ने दिया एक और झटका: बंद किए दो किफायती प्री-पेड प्लान, अब सबसे सस्ता रिचार्ज 75 रुपये का
- जियो ग्राहकों को झटका: आज से नहीं होगी Jio Phone Next की बिक्री, दिवाली तक करना होगा इंतजार
- घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 10000mAh का फायरप्रूफ पावरबैंक, कीमत 3000 रुपये से भी कम
- Realme 8i और Realme 8s 5G भारत में लॉन्च: पंचहोल डिस्प्ले के साथ 64MP का कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट