MWC 2018: शानदार कैमरे के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Feb 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus Launched With Improved Cameras, AR Emoji ahead of MWC 2018
Samsung Galaxy S9

    वैसे तो बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 26 फरवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन अपने वादे के मुताबिक सैमसंग ने इससे ठीक पहले रविवार की रात को अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस लॉन्च कर दिए। इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरे पर कंपनी ने काफी काम किया है जिसकी झलक लॉन्चिंग के दौरान देखने को भी मिली। सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा फोन में फेशियल रिकॉग्निशन AR इमोजी, Bixby विजन और AKG ट्यून्ड डुअल स्पीकर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन 16 मार्च से दुनियाभर के कुछ चुनिंदा बाजारों में मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू, लीलैक पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होंगे।

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस की कीमत

    Samsung Galaxy S9 and S9+ AR EMOJI
    Samsung Galaxy S9 and S9+ AR EMOJI

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 की अमेरिका में कीमत $719.99 यानी करीब 46,600 रुपये होगी। वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस की कीमत $839.99 यानी 54,400 रुपये होगी। दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनमें डुअल अपर्चर वाला रियर कैमरा सेंसर है जो पर्याप्त रौशनी में एफ/2.4 अपर्चर पर शूट करने में सक्षम है। वहीं, कम रोशनी में यह अपने आप एफ/1.5 अपर्चर पर काम करेगा। इसके अलावा दोनों फोन में सुपर स्लो मोशन कैमरा सेटअप है जिसका प्रचार भी कंपनी ने लॉन्चिंग के दौरान खूब किया। यानी आसानी से जिफ फाइल बना सकते हैं। वहीं कंपनी ने एप्पल के एनिमोजी के टक्कर में AR इमोजी लॉन्च किया जो एनिमोजी से काफी अलग है। इस इमोजी की मदद से आप खुद का फेशियल इमोजी बना सकते हैं। साथ ही आप खुद के कार्टून से लाइव चैट भी कर सकते हैं। एआर इमोजी आपके चेहरे को 3डी में बदल देगा। यह सेंसर पर्याप्त रोशनी में एफ/2.4 अपर्चर पर शूट करने में सक्षम है। वहीं, कम रोशनी में यह अपने आप एफ/1.5 अपर्चर पर काम करने लगेगा। सैमसंग का दावा है कि इस परस्थिति में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के सेंसर 28 प्रतिशत ज़्यादा लाइट कैपचर करता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एश9 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S9 PLUS
    Samsung Galaxy S9 PLUS

    Galaxy S9 में 10nm का 64 बिट वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर होगा। दोनों फोन 64/128 और 256GB स्टोरेज के वेरियंट में बाजार में आएंगे। स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही दोनों फोन डस्ट और वाटरप्रूफ हैं इसके लिए इन्हें IP68 रेटिंग मिली है। गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच की क्वॉडएडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम, 3000mAh की बैटरी, 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच की QHD+ कर्व्ड सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में 6GB रैम, 3500mAh की बैटरी, 12+12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें