सैमसंग गैलक्सी एस8 के वायरलेस चार्जिंग में आ रही है दिक्कत

सैमसंग की साख बचाने वाला फोन गैलेक्सी एस8 बाजार में आ चुका है। कई यूजर्स इसे यूज भी कर रहे हैं। हाल ही में फोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। इसी बीच गैलेक्सी एस8 को लेकर बड़ी शिकायत आ रही है। कुछ यूजर्स ने सैमसंग फोरम में शिकायत की है कि उन्हें वायरलेस चार्जिंग में दिक्कत आ रही है। यहां तक कि वे वायरलेस के जरिए फोन को चार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सैमसंग गैलेक्सी S8 Vs वनप्लस 3T : किसे खरीदना चाहेंगे आप ?
यूजर्स का कहना है कि कंपनी द्वारा दिए गए वायरलेस चार्जिंग पैड से वे गैलेक्सी एस8 को चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि फोन के साथ मिले वायरलेस चार्जर के अलावा सैमसंग के दूसरे वायरलेस चार्जर और दूसरी कंपनियों के QI सर्टिफायड चार्जर भी गैलेक्सी एस 8 को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। हालांकि सैमसंग ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें- सैमसंग Galaxy S8 और S8+ की प्री बुकिंग पर मिलेंगे ये तीन बड़े ऑफर
बता दें कि इससे पहले भी सैमसंग गैलेक्सी एस8 की डिस्प्ले और वाई-फाई में दिक्कत आई थी। कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि डिस्प्ले पर लाल दाग दिख रहा है और वाई-फाई से कनेक्ट करने में परेशानी हो रही है, हालांकि इस बग को कंपनी ने फिक्स कर दिया है और इसके लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट भी रिलीज कर दिया है। यह अपडेट केवल साउथ कोरिया के लिए रिलीज हुआ है।