रिलायंस ने री-लॉन्च किया BigFlix, फ्री में 1 महीना देखें फिल्में

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Apr 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
Reliance Entertainment relaunched bigflix
BIGFLIX

    अनिल धीरूभाई अंबानी की रिलायंस इंटरटेनमेंट ने अपने ऑनलाइन मूवी प्लेटफॉर्म बिगफ्लिक्स को ग्लोबली री-लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए यूजर्स 2000 एचडी फिल्में देख सकेंगे, वह भी 9 अलग-अलग भाषाओं में। कंपनी फिलहाल अपने नए यूजर्स को 1 महीने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। बिगफ्लिक्स की वेबसाइट और ऐप के जरिए आप ट्रेलर फ्री में देख सकेंगे। री-लॉन्चिंग के मौके पर रिलायंस इंटरटेनमेंट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शिबासिश सरकार ने कहा, 'हमने बिगफ्लिक्स को 2008 में लॉन्च किया था लेकिन उस समय बाजार इसके अनुकूल नहीं था। इसलिए हमने मौजूदा बाजार को देखते हुए इसे री-लॉन्च किया है।'

    क्या है बिगफ्लिक्स ?

    बिगफ्लिक्स की वेबसाइट और ऐप के जरिए आप ठीक वैसे ही फिल्में और फिल्मों के ट्रेलर देख सकते हैं जैसा कि आप यूट्यूब पर देखते हैं। यूट्यूब और बिगफ्लिक्स में यही अंतर है कि यूट्यूब पर आप वीडियो अपलोड कर सकते हैं लेकिन बिगफ्लिक्स पर वीडियो अपलोड नहीं कर सकते। ऑनलाइन मूवी देखने के लिए यह एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है। बिगफ्लिक्स ऑन डिमांड वीडियो सर्विस देती है।

    विज्ञापन

    अपने यूजर्स को लेटेस्ट फिल्में देने के लिए कंपनी ने धर्मा प्रोडक्शन, डिज्नी स्टूडियो, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर, फैंटम, राजश्री और तेलुगुवन से करार भी किया है। कंपनी का सीधा सा मकसद अपने यूजर्स को लेटेस्ट और क्वालिटी कंटेंट प्रोवाइड कराना है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि यूजर्स की सुविधा के लिए शुल्क का भी ख्याल रखा गया है। भारतीय यूजर्स को एक महीने के लिए जहां 50 रुपये देनें होगे, वहीं दूसरे देश के यूजर्स को $1.99 प्रत्येक महीने चुकाने होंगे। सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड के अलावा कंपनी ट्रांजेक्शनल वीडियो ऑन डिमांड की भी सुविधा दे रही है जिसके तहत यूजर्स लेटेस्ट फिल्म 10-50 रुपये प्रति फिल्म की दर से देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स से होगा मुकाबला

    बिगफ्लिक्स के लिए यह राह थोड़ी मुश्किल भी है क्योंकि इससे पहले दो विदेशी कंपनियां अमेजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स पहले से ही भारतीय बाजार में उतर चुकी हैं और अपनी सेवाएं दे रही हैं। बिगफ्लिक्स का सबसे बड़ा मुकाबला हॉटस्टार से होगा जिसकी पकड़ देश के यूजर्स पर काफी मजबूत हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें