स्नैपड्रैगन 865 के साथ Samsung Galaxy S20 FE 4G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
ऑरिजिनल Galaxy S20 FE का मॉडल नंबर SM-G780F था। पहला मॉडल Exynos 990 के साथ लॉन्च हुआ था और नए मॉडल को स्नपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE 4G को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy S20 FE 4G को स्नैपड्रैगन 865 के साथ जर्मनी, मलेशिया और वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Galaxy S20 FE 4G का मॉडल नंबर SM-G780G है। बता दें कि ऑरिजिनल Galaxy S20 FE का मॉडल नंबर SM-G780F था। पहला मॉडल Exynos 990 के साथ लॉन्च हुआ था और नए मॉडल को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G की कीमत
Samsung Galaxy S20 FE 4G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 41,300 रुपये है। फोन की बिक्री मलेशिया में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से ब्लू, ऑरेंज और वॉयलेट कलर में हो रही है। बता दें कि ऑरिजिनल Galaxy S20 FE को पिछले साल अक्तूबर में भारत में 49,999 रुपये में और इसके 5जी वेरियंट Samsung Galaxy S20 FE 5G को इसी साल मार्च में 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G की स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर के अलावा कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 प्रोसेसर है, जबकि अब नए यानी 5जी वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 की स्टोरेज दी गई है।
Samsung Galaxy S20 FE 5G का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी
सैमसंग के इस फोन में 5G के अलावा 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AKG का स्पीकर है। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 25W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का भी फीचर है।
- Oppo Smart TV K9 सीरीज हुई लॉन्च, HDR10+ के साथ डॉल्बी ऑडियो का मिलेगा सपोर्ट
- WhatsApp में जल्द आने वाला है स्टीकर सजेशन का फीचर, टाईप करते ही दिखेंगे स्टीकर्स
- Oppo Enco Air ईयरबड्स हुआ लॉन्च, 14 दिन की बैटरी के साथ Oppo Band Vitality एडिशन भी आया
- टॉवर लगवाने के नाम पर पैसे लेने वाले ठगों से रहें सावधान, पैसे लेकर हो जाएंगे नौ दो ग्यारह: COAI