कन्फर्म! दो जुलाई को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ऑन6

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 30 Jun 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy On6 set to launch in India on 2nd july 2018 will be Flipkart Exclusive
Samsung Galaxy On

    सैमसंग इंडिया के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 की लॉन्चिंग तारीख भी सामने आ गई है। कंपनी ने ट्वीट करके बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन 2 जुलाई को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने फोन का नाम नहीं बताया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन का नाम गैलेक्सी ऑन6 है। टीजर के मुताबिक फोन में सिंगल रियर कैमरा होगा। टीजर में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फोन को हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।

    इससे पहले खबर आई थी कि सैमसंग जल्द ही भारत में इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ अपना एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस फोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 होगा और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग के नए गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में इनहाउस एक्सिनोज प्रोसेसर मिलेगा जो कि सैमसंग के अधिकतर स्मार्टफोन में मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने जनवरी में गैलेक्सी ऑन7 प्राइम पेश किया जिसमें कंपनी ने मेक फॉर इंडिया फीचर नाम से सैमसंग मॉल दिया था। सैमसंग मॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का सपोर्ट है जिससे वह शॉपिंग में यूजर्स की काफी मदद करता है।

    गौरतलब है कि पिछले महीने में ही सैमसंग ने भारत में चार नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए6 प्लस, गैलेक्सी ए6, गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे6 शामिल हैं। इन फोन में कंपनी ने इनहाउस इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें