सैमसंग ने 3GB रैम के साथ लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 10,000 रु. से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 03 Jan 2018 10:58 AM IST
Samsung Galaxy On Nxt 16GB variant launched in India at Rs 10,999
Samsung Galaxy On Nxt

    सैमसंग ने भारत में अपने पुराने फोन Galaxy On Nxt का नया वर्जन पेश किया है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। पहले यह फोन 32 जीबी के स्टोरेज वेरियंट में था, वहीं अब इसका 16 जीबी स्टोरेज वाला नया वेरियंट आया है। फोन कीमत 10,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रही है बोनाजा सेल के दौरान इस फोन को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (2018) की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy On Nxt
    Samsung Galaxy On Nxt

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 1.6GHz का ऑक्टाकोर Exynos 7870 प्रोसेसर, 3GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज जिसे मिलेगी 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः इस नंबर को डायल करके मोबाइल नंबर कराएं आधार से लिंक

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। रियर कैमरे के साथ एलईडी लाइट भी मिलेगी। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, जीपीएस/A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और 3300mAh की बैटरी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें