सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 8GB रैम के साथ मिल सकती है 512GB स्टोरेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 28 May 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 likely to come with a massive 512GB storage and 8GB RAM
Samsung Galaxy Note 9

    सैमसंग के नए फ्लैगसिप गैलेक्सी नोट 9 को लेकर लीक्स सामने आने लगी हैं। एक नई लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को कंपनी 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में लॉन्च कर सकती है। एक टिप्स्टर ने अपनी ट्वीट में इसका दावा किया है।

    हालांकि खबर यह भी है कि सैमसंग गैलेक्सी 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा, वहीं इसका मॉडल 8 जीबी रैम के साथ 512GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 9 की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 400GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी नोट 9 की लॉन्चिंग इसी साल जुलाई के अंत तक हो सकती है। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस9 की कम लोकप्रियता के कारण इस फोन को जल्दी लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि सैमसंग ने गैलेेक्सी एस9 को इसी साल मार्च में लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं सोशल मीडिया बेंचमार्क की भी एक स्क्रीनशॉट शेयर हो रही है जिसके मुताबिक गैलेक्सी नोट 9 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा और इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा। इसके अलावा हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें