Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 29 Jan 2020 09:17 AM IST
Samsung Galaxy A51 and A71 smartphone launch on 29 january 2020 know expected price and specs
Samsung Galaxy A51 And Galaxy A71 - फोटो : gadgetstouse / twitter

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग (Samsung) 29 जनवरी यानी आज भारत में ए51 (Samsung Galaxy A51) को लॉन्च करने वाली है। लोगों को इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस 10 लाइट को बाजार में उतारा था। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गैलेक्सी ए51 की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें एचडी डिस्प्ले और दमदार कैमरे की जानकारी मिली थी। हालांकि, कंपनी ने इस डिवाइस को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी। इसके साथ ही फोन में 6 जीबी रैम और 128 स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉज 9611 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की बात करें इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लेकिन अब तक सेंसर की जानकारी नहीं मिली है।

    गैलेक्सी ए71 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। आपको बता दें कि यह जानकारी लीक रिपोर्ट से मिली है।

    लीक रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 22,000 रुपये के आस-पास रखेगी। तो दूसरी तरफ गैलेक्सी ए71 29,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, दोनों डिवाइसेज की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    बता दें कि कंपनी कुछ दिनों पहले गैलेक्सी एस 10 लाइट स्मार्टफोन को 39,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। गैलेक्सी एस10 लाइट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा जो कि फोटो और वीडियो दोनों के साथ काम करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें