Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन 4 जून को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार जून को भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिलेंगे चार कैमरेकीमत होगी 25,000 रुपये से कम

विस्तार
कोरियन कंपनी सैमसंग ने हाल में गैलेक्सी एम11 और एम01 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी अपने एक और शानदार डिवाइस गैलेक्सी ए31 को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयार कर रही है। इस स्मार्टफोन को लेकर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने टीजर जारी किया है, जिससे लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हुआ है। टीजर के मुताबिक, कंपनी अगामी गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन को 4 जून के दिन लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले इस स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था।
Samsung Galaxy A31 की संभावित कीमत
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रखेगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।
Samsung Galaxy A31 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A31 की बैटरी
कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।
- Remove China Apps प्ले-स्टोर से हुआ गायब, क्या चीन के विरोध पर गूगल ने लिया फैसला?
- Amazfit Bip S स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे 10 स्पोर्ट्स मोड
- खुशखबरी: Samsung ने स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर मिलने वाली वारंटी बढ़ाई
- सैमसंग Galaxy M11 और Galaxy M01 भारत में हुए लॉन्च, दोनों डिवाइस में मिलेंगे शानदार फीचर्स