रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Mi Note 10 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस समय हर कैटेगरी के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिल रहे हैं। इस कड़ी में अब चीन की टेक कंपनी शाओमी जल्द ही भारत में एमआई नोट 10 (Mi Note 10) स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस डिवाइस में 108 मेगापिक्सल का कैमरा और एचडी डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले एमआई नोट 10 को यूरोप में पेश किया था। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे इस फोन की भारत में लॉन्चिंग की जानकारी मिली है।
टेक साइट गिजमो चाइन ने एमआई नोट 10 से जुड़ी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है। रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई नोट 10 को जनवरी 2020 तक भारतीय बाजार में उतारेगी। हालांकि, अब तक कंपनी इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने एमआई नोट 10 को चीन में एमआई सीसी9 प्रो के नाम से पेश किया था।
शाओमी ने इस फोन के 6 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की 549 यूरो (43,200 रुपये) और नोट 10 प्रो के 8 जीबी रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 649 यूरो (51,000 रुपये) रखी थी। सूत्रों की मानें तो कंपनी भारत में इस फोन के दोनों वेरियंट की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच रखेगी।
कंपनी ने इन दोनों फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस सीरीज के फोन्स को ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिला है। वहीं, दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।
कैमरा की बात करें तो नोट 10 और 10 प्रो में पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, पांच मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और दो मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने दोनों फोन में डुअल नैनो सिम, 4जी VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 5,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।
- Redmi K30 दमदार कैमरा के साथ आज लेगा बाजार में एंट्री, जानें संभावित कीमत
- Detel ने पावरफुल पॉलीमर पावर बैंक सीरीज की लॉन्च, तेजी से स्मार्टफोन को करेगा चार्ज
- Oppo Reno3 Pro जल्द होगा लॉन्च, मिल सकता है 12 जीबी रैम का सपोर्ट
- Vivo U20 को दोबारा खरीदने का मौका, मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी और बड़ा डिस्प्ले