Detel ने पावरफुल पॉलीमर पावर बैंक सीरीज की लॉन्च, तेजी से स्मार्टफोन को करेगा चार्ज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 09 Dec 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Detel Launch Powerful Polymer Power Bank Series Know Price Specifications
DETEL POWERBANK - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी Detel ने भारत में पॉलीमर पावर बैंक की लेटेस्ट सीरीज को लॉन्च कर दिया है। डिटेल की इस सीरीज में डीआई-5के, डीआई-10के, डीआई-10के प्रो, डाआई-10के Atom, डीआई-20के और डीआई-20के प्रो शामिल हैं। यूजर्स डिटेल के इन पावर बैंक से टैबलेट, स्मार्टफोन, आईपैड, कैमरा, एमपी 3 और एमपी 4 प्लेयर जैसे डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। साथ ही यह सभी पावर बैंक को ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम पर उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन

    डिटेल ने पॉलीमर पावर बैंक की कीमत 1,499 रुपये से 3,499 रुपये के बीच में रखी है। इसके अलावा यूजर्स को इन पावर बैंक में तीन यूएसबी आउटपुट मिलेंगे। साथ ही कंपनी ने इन पावर बैंक में बेहतरीन क्वालिटी की लिथियम पॉलीमर सेल्स का इस्तेमाल किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माइक्रो प्रोसेसर का किया इस्तेमाल

    डिटेल ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 10के प्रो और 20के प्रो में इन-बिल्ट चार्जिंग केबल दी है। साथ ही इन दोनों डिवाइसेज में माइक्रो प्रोसेसर दिया गया है, जिससे फोन चार्जिंग के दौरान वोल्टेज को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि आरआईएससी के माइक्रो प्रोसेसर से यूजर्स को फास्ट चार्जिंग की सेवा मिलेगी। साथ ही उनके डिवाइसेज की बैटरी लाइफ में भी इजाफा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें