Jio Phone की बुकिंग फिर होने जा रही है, ये है तारीख

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 16 Oct 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Phone: First 4G Feature Phone Booking to Start again after Diwali
Reliance Jio Phone

    जो लोग रिलायंस जियो फोन को खरीदने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। जियो फोन के दूसरे फेज की बुकिंग शुरू होने जा रही है। न्यूज एजंसी पीटीआई के मुताबिक, अगस्त में बुक किए गए 60 लाख (6 मिलियन) जियो फोन की डिलीवरी पूरी होने पर दिवाली के बाद इसकी बुकिंग फिर से शुरू होगी।

    पढ़ें: नोकिया 8 का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च, जानें कीमत

    रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "दूसरे फेज की बुकिंग दिवाली के बाद शुरू होगी। यह अक्टूबर के आखिरी या नवंबर महीने के पहले हफ्ते में हो सकती है।" बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त से तीन दिन के लिए पहले फेज की बुकिंग चलाई गई थी, जिस दौरान करीब 6 मिलियन जियो 4जी फीचर फोन बुक किए गए थे।

    विज्ञापन

    ये हैं फोन के फीचर्स

    Jio Phone
    Jio Phone

    जियो फोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है यानी आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल जुलाई में देश का पहला 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके लिए ग्राहकों को 1500 रुपए जमा कराने थे, जो 3 साल के बाद रिफंड कर दिए जाएंगे। हालांकि रिफंड लेने के लिए कंपनी ने कई शर्तें भी रखी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें