एक अगस्त को भारत में लॉन्च होगी Redmi Watch 3 Active, फीचर्स आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

Redmi Watch 3 Active को एक अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रेडमी 12 की भी लॉन्चिंग होगी। Redmi Watch 3 Active को कंपनी की साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। Redmi Watch 3 Active इससे पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई है।

विज्ञापन
Redmi Watch 3 Active is set to be launched in India on 1st August
Redmi Watch 3 Active - फोटो : Xiaomi global

    विस्तार

    Redmi Watch 3 Active की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi Watch 3 Active को एक अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रेडमी 12 की भी लॉन्चिंग होगी। Redmi Watch 3 Active को कंपनी की साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। Redmi Watch 3 Active इससे पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई है। Redmi Watch 3 Active में 1.83 इंच की डिस्प्ले मिलती है। Redmi Watch 3 Active को ब्लैग और ग्रे कलर में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ मेटल फिनिश मिलेगी।

    रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 1.83 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो (240×280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 450 निट्स तक एडजस्टेबल ब्राइटनेस के साथ आएगा। रेडमी वॉच 3 एक्टिव में ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। वॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, जिसमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, आउटडोर साइक्लिंग, वॉकिंग, ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा वॉच में ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेंसर और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे कई हेल्थ मॉनिटर भी मिलेंगे। रेडमी वॉच 3 एक्टिव स्लीप मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। Redmi Watch 3 Active की बैटरी क्षमता की बात करें तो इसके साथ 289mAh की बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें