Redmi Note 9T 5G की लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Redmi note 9t 5g specifications price and image leaked before officially launching
रेडमी नोट 9t 5g: Redmi Note 9T 5G - फोटो : facebook.com/XiaomiGlobal

    शाओमी के नए 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 9T 5G की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा आधिकारिक तौर पर हो गया है। Xiaomi Redmi Note 9T की लॉन्चिंग आठ जनवरी 2021 को होगी। कंपनी ने Redmi Note 9T 5G की लॉन्चिंग को लेकर अपने सोशल मीडिया पेज को भी अपडेट कर दिया है। रेडमी नोट 9 सीरीज का यह पहला फोन होगा जिसमें 5जी का सपोर्ट मिलेगा।

    Xiaomi Redmi Note 9T की लॉन्चिंग और संभावित कीमत

    Redmi Note 9T को आठ जनवरी को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्चिंग ग्लोबल होगी। Redmi Note 9T 5G की लॉन्चिंग को कंपनी के यूट्यूब चैनल और सभी सोशल मीडिया पेज पर देखा जा सकेगा। रेडमी नोट 9टी की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अमेजन जर्मनी पर Redmi Note 9T को लिस्ट किया गया था जिसे अब हटा दिया गया है। अमेजन जर्मनी की लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 9T 5G के 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 229.90 यूरो और 4GB+128GB वेरियंट की कीमत 269.90 यूरो है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Xiaomi MI 10i First Impression: पहली नजर में दीवाना बनाता है 2021 का पहला 5G फोन

    Redmi Note 9T 5G की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में NFC का सपोर्ट होगा और 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब जहां तक कैमरे का सवाल है तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कहा जा रहा है कि Redmi Note 9T 5G पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें