Redmi 9 Power भारत में हुआ लॉन्च, स्टेरियो स्पीकर और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Dec 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Redmi 9 Power Launched in India With Quad Rear Cameras Qualcomm Snapdragon 662 Price Specifications
Redmi 9 Power - फोटो : Amar Ujala

    शाओमी के ब्रांड रेडमी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Redmi 9 Power को लॉन्च कर दिया है। Redmi 9 Power में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Redmi 9 Power में MIUI 12 दिया गया है। रेडमी के इस फोन का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy M11, Vivo Y20 और Oppo A53 से है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Redmi 9 Power के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,999 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi 9 Power को नेमली ब्लेजिंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फियरी रेड और माइटी ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी।

    विज्ञापन

    Redmi 9 Power में एंड्रॉयड 10 के साथ MIUI 12 मिलेगा। इसके अलाव फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, एड्रेनो 610 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तकी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में चारि रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    इस फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, आईआर ब्लास्टर, टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इसमें स्टेरियो स्पीकर के साथ हाई-रेज ऑडियो भी है। इसके अलावा इसे Widevine L1 का सर्टिफिकेशन मिला है। ऐसे में आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो देख सकेंगे। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें