Redmi 8 बड़ी बैटरी और डुअल कैमरा के साथ भारत में आज लेगा एंट्री, खास फीचर्स से होगा लैस

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) आज भारत में आठ सीरीज के तहत दमदार स्मार्टफोन रेडमी 8 (Redmi 8) को लॉन्च करने वाली है। लोगों को इस फोन में डुअल रियर कैमरा, प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। वहीं, कंपनी के सीईओ मनु कुमार जैन ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फोन से जुड़ी जानकारी साझा की थी।
सूत्रों की मानें तो ग्राहक रेडमी 8 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने रेडमी 8ए को भारतीय बाजार में उतारा था। शाओमी के ग्राहक इस फोन के लॉन्चिंग इवेंट को ऑफिशियल यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे।
यूजर्स को रेडमी 8 में 3 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 439 एसओसी मिल सकता है, जो एंड्रीयू 505 जीपीयू से लैस होगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन में एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1520 पिक्सल होगा। कैमरे की बात करें तो इस कैप्सूल शेप कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं, रेडमी 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि रेडमी 8 को बजट सेगमेंट में पेश किसा जा सकता है। वहीं, ग्राहक इस फोन को ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।