Realme X50 Pro 5G आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट
भारत का पहला 5जी फोन होगा Realme X50 Pro 5GRealme X50 Pro 5G में मिलेगी 12 जीबी रैमRealme X50 Pro 5G के साथ मिलेगा 65 वॉट का चार्जर50,000 रुपये के करीब होगी कीमत

विस्तार
भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G आज यानी 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। पहले इस फोन की लॉन्चिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस रद्द हो गया। Realme X50 Pro 5G की लॉन्चिंग आज दोपहर 2.30 बजे होगी जिसे कंपनी के यूट्यूटूब चैनल पर देखा जा सकेगा। Realme X50 Pro 5G की खासियतों की बात करें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें 5जी का सपोर्ट दिया गया है।
Realme X50 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की कीमत भारतीय मार्केट में 50,000 रुपये के करीब होगी। यदि यह सच होता है कि ओप्पो के किसी ब्रांड का यह सबसे महंगा फोन होगा। रियलमी के इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।
कैमरे के साथ 20x हाइब्रिड जूम मिलेगा। वहीं फोन में 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलने की खबर है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। डिस्प्ले में ही पंचहोल कैमरा मिलेगा। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 65W का सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग मिलेगी और यह फोन रस्ट रेड और मोस ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।
इस फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा।
वहीं फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें 32 और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। फोन में 4500एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा रियमली के इस फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
- BSNL का यह प्लान है सबसे बेस्ट प्री-पेड डाटा प्लान, 84 दिनों तक रोज मिलेगा 2GB डाटा
- BSNL ने दिया बड़ा तोहफा, 71 दिन बढ़ाई अपने इस प्लान की वैधता, रोज मिलता है 3GB डाटा
- Jio ने बंद किया न्यू ईयर 2020 ऑफर, कम वैधता के साथ पेश किया नया प्लान
- Netflix ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पहले महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, देने होंगे इतने पैसे