Realme X2 Pro और Realme 5s भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 20 Nov 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Realme X2 Pro and realme 5s Smartphone Launched In India Know Price Specifications And Offers
realme - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने एक्स2 प्रो (Realme X2 Pro) और 5एस (Realme 5s) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों फोन में दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा था। एक्स2 प्रो 26 नवंबर और 5एस 29 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। फोन में स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट भी दिया गया है। लॉन्चिंग इवेंट के दौरान रियलमी ने रियलमी एक्स2 प्रो की तुलना आईफोन 11 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस और वनप्लस 7टी के साथ की। तो आइए जानते हैं रियलमी एक्स2 प्रो और रियलमी 5एस की कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    Realme X2 Pro and realme 5s PRICE
    Realme X2 Pro and realme 5s PRICE - फोटो : amar ujala

    Realme X2 Pro और Realme 5S की कीमत

    रियलमी एक्स2 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं Realme X2 Pro के मास्टर एडिशन की कीमत 34,999 रुपये है और इसकी सेल क्रिसमस के मौके पर होगी। रियलमी 5एस के 4 जीबी रैम +64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है।

    Realme x2 pro
    Realme x2 pro - फोटो : social media

    रियलमी एक्स2 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। साथ ही बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए यूजर्स को इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट मिलेगा। साथ ही बेहतर साउंड के लिए इस फोन में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 और कलर ओएस 6.1 पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें