Realme Narzo 20A की पहली सेल आज, कीमत सिर्फ 8,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Sep 2020 10:12 AM IST
Realme Narzo 20A First Sale Today in India at 12 Noon via Flipkart and Realme.com
Realme Narzo 20A - फोटो : AMAR UJALA

    रियलमी के नए बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 20A आज यानी 30 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस फोन को रियलमी 20 सीरीज के साथ पेश किया गया था। Realme Narzo 20A की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

    Realme Narzo 20A की कीमत

    Realme Narzo 20A के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह फोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ 945 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर मिल रहा है।

    Realme Narzo 20A की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3GB और 4GB रैम के साथ 32GB और 64GB की स्टोरेज है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं।

    सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें