Realme Narzo 10 स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
Realme Narzo 10 की आज ही पहली सेलग्राहकों को Narzo 10 की खरीदारी करने पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

विस्तार
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी (Realme) ने बीते सप्ताह Narzo स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं, अब इस सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Narzo 10 की पहली सेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को इस सेल में Narzo 10 स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। तो आइए जानते हैं Narzo 10 स्मार्टफोन की कीमत और इसपर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से...
कंपनी ने Realme Narzo 10 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर मोबीक्विक की तरफ से 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहक इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर डबल डाटा बेनेफिट देगी। लेकिन इसके यूजर्स को 349 रुपये वाला प्लान चुनना होगा।
- Moto G8 Power Lite जल्द भारत में देगा दस्तक, मिल सकती है पावरफुल बैटरी
- Samsung Galaxy A11 और Galaxy A31 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा दमदार बैटरी का सपोर्ट
- 20,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये खास स्मार्ट टीवी, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Huawei P40 Lite 5G पंचहोल डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर