Realme Narzo सीरीज आज होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) आज अपने लेटेस्ट डिवाइस Narzo 10 और Narzo 10A को भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, एचडी डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें कि रियलमी Narzo सीरीज को 26 अप्रैल के दिन बाजार में उतारा जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते इसके लॉन्चिंग कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।
रियलमी के मुताबिक, Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट 11 मई को दोपहर 12.30 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं, इस लॉन्चिंग कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Narzo सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 15 हजार रुपये के आसपास रखेगी। हालांकि, इस सीरीज के डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, अभी तक दोनों स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
कंपनी ने इससे पहले रियलमी 6 प्रो और 6 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्मट नाविक का भी सपोर्ट है। यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है।
- खास फीचर्स से लैस हैं ये शानदार Smartphones, कीमत है 15,000 रुपये से कम
- दुनिया का सबसे शानदार iPhone भारत में हुआ हिट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Vivo V19 स्मार्टफोन इस दिन भारतीय बाजार में लेगी एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
- 75 फीसदी भारतीय मोबाइल कैमरा के मेगापिक्सल पर नहीं करते भरोसा, फ्रंट कैमरे को देते हैं प्राथमिकता