दुनिया का सबसे शानदार iPhone भारत में हुआ हिट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

वैसे तो भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों का दबदबा है, लेकिन जब बाद महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन की आती है, तो लोग आईफोन को ही पसंद करते हैं। रिसर्च कंपनी काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ने भारतीय बाजार के अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट (45,000 रुपये कीमत वाले डिवाइस) में पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही आईफोन 11 की बंपर सेल हुई है। इससे पहले भी एपल के डिवाइस ने प्रीमियम स्मार्टफोन की लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा जमाया था।
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, एपल के पास इस समय अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में करीब 55 फीसदी मार्केट शेयर हैं। एपल की लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन 11 बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन की सूची में शामिल हैं। खास बात यह है कि इस डिवाइस ने भारत में अब तक लोकप्रिय रहे आईफोन एक्सआर को हटाकर पहला स्थान हासिल किया है।
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के आईफोन एक्सआर ने बीते कई वर्षों से मार्केट में अपनी पकड़ बना रखी थी। लेकिन अब आईफोन 11 ने इस फोन को हटाकर अपनी जगह बनाई है। आईफोन 11 की सफलता का कारण इसपर मिलने वाले नो-कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफर्स को माना जा रहा है।
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, एपल का 2020 पोर्टफोलियो काफी मजबूत रहा है और कंपनी की इयर-ओवर-इयर ग्रोथ में 78 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही एपल के डिवाइसेज की ऑनलाइन बिक्री भी जबरदस्त हुई है।
एपल ने हाल ही में आईफोन एसई 2 को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले, A13 बायोनिक प्रोसेसर और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया है। वहीं, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है।
- Vivo V19 स्मार्टफोन इस दिन भारतीय बाजार में लेगी एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
- 75 फीसदी भारतीय मोबाइल कैमरा के मेगापिक्सल पर नहीं करते भरोसा, फ्रंट कैमरे को देते हैं प्राथमिकता
- Apple iPhone SE 2020 की बिक्री फ्लिपकार्ट से जल्द हो सकती है शुरू
- शाओमी का Mi 30W Wireless Charger हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स