Realme X2 Pro के लिए जारी हुआ अपडेट, मिलेगा जनवरी का सिक्योरिटी पैच

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने अपने सबसे लोकप्रिय फोन एक्स2 प्रो (Realme X2 Pro) के लिए अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में रियलमी एक्स 2 प्रो के यूजर्स को जनवरी का सिक्योरिटी पैच और वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने रियलमी एक्स 2 के लिए अपडेट लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को डार्क मोड का सपोर्ट मिला था। तो आइए जानते हैं रियलमी एक्स 2 प्रो के अपडेट के बारे में विस्तार से...
रियलमी एक्स 2 के लेटेस्ट अपडेट की जानकारी कंपनी के आधिकारिक फोरम से मिली है। फोरम से मिली जानकारी के अनुसार, इस लेटेस्ट अपडेट का वर्जन RMX1931EX_11.A.09 है। एक्स 2 प्रो के यूजर्स को इस अपडेट में वॉइस ओवर वाई-फाई, जनवरी सिक्योरिटी पैच और कई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इस अपडेट के जरिए स्मार्टफोन के सिस्टम में सुधार किया है। हालांकि, इस अपडेट को कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एक्स 2 प्रो के अपडेट को सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
अगर आप भी अपने फोन में अपडेट डाउनलोड करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद आपको अपडेट सॉफ्टवेयर के विकल्प को चुनना पड़ेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी इस फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9 और कलरओएस 6.1 पर काम करेगा। इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है। इसके अलावा फोन के डाटा की सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस एसओसी मिला है।
ग्राहकों को इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हैं। वहीं, रियलमी एक्स 2 प्रो में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 471 सेंसर वाला कैमरा दिया गया है। ग्राहक इस कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
कंपनी ने इस फोन कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।