Realme C35 vs Samsung Galaxy M12 vs Redmi 10 Prime: 15 हजार रुपये में कौन -सा फोन बेस्ट है?
रियलमी ने Realme C35 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme C35 के साथ तीन रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Realme C35 में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।

विस्तार
रियलमी ने Realme C35 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme C35 के साथ तीन रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Realme C35 में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसके अलावा इसमें Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Realme C25 का मुकाबला Redmi 10 Prime, Moto E40 और Samsung Galaxy M12 जैसे स्मार्टफोन के साथ है। रियलमी के इस फोन का लुक आईफोन 13 जैसा है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि Realme C35, Samsung Galaxy M12 और Redmi 10 Prime तीनों में कौन बेस्ट फोन है और इनमें क्या अंतर है?
Samsung Galaxy M12 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,499 रुपये है।Redmi 10 Prime के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।Realme C35 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।
Realme C35 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन दिया गया है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन के किनारे आईफोन 13 सीरीज की तरह फ्लैट हैं, हालांकि डिस्प्ले कर्व्ड है।सैमसंग के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओएस आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।Redmi 10 Prime में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 90Hz है जो कि एडैप्टिव के साथ आती है यानी इसे 45Hz, 60Hz और 90Hz के बीच इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4x रैम है जिसके साथ 2 जीबी रैम एक्सपेंशन भी है।