Realme C15 का क्वॉलकॉम एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, लॉन्चिंग ऑफर में मिल रहा सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Oct 2020 09:48 AM IST
Realme C15 Qualcomm Edition launched in India price and specifications
Realme C15 - फोटो : amarujala

    रियलमी ने अपने Realme C15 का क्वॉलकॉम एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme C15 को सबसे पहले इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था लेकिन पहले वाले वेरियंट में मीडियाटेक का प्रोसेसर था लेकिन अब इसे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। क्वॉलकॉम एडिशन को भी दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

    Realme C15 क्लॉकॉम एडिशन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। सीधे शब्दों में कहें तो क्वॉलकॉम एडिशन की कीमत मीडियाटेक हीलियो वेरियंट के मुकाबले 500 रुपये अधिक है। नए एडिशन की बिक्री फ्लिपकार्ट, तमाम स्टोर्स और रियलमी के वेबसाइट से 29 अक्तूबर से शुरू हो रही है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत नए एडिशन के दोनों वेरियंट को क्रमशः 9,499 रुपये और 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    रियलमी सी15 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी तक रैम मिलेगी।

    कैमरे की बात करें तो रियलमी सी15में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड ह्वाइट सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, 4G, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें