Realme X2 Pro और Realme 5S आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 20 Nov 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Realme 5s and Realme X2 Pro Launch In India On 20 November 2019 Price Specifications And Know More
Realme 5s - फोटो : @khann3428

    रियलमी बुधवार यानी 20 नवंबर को भारत में 5एस (Realme 5s) स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन के साथ रियलमी एक्स2 प्रो (Realme X2 Pro) को भी पेश करेगी। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस फोन के कई टीजर जारी किए थे, जिनमें कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ने भी अपने टीजर के जरिए लॉन्चिंग तारीख सार्वजनिक की थी। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा, स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। तो आइए जानते हैं रियलमी 5एस और रियलमी एक्स2 प्रो की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे मे...

    चीनी टेक कंपनी रियलमी आगामी स्मार्टफोन 5एस की कीमत मिड रेंज में रख सकती है। सूत्रों की मानें तो ग्राहकों के लिए यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उलब्ध होगा। रियलमी 5एस का लॉन्चिंग इवेंट 12.30 बजे से शुरू हो जाएगा। लोग इस लाइव कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।

    विज्ञापन

    टीजर के मुताबिक, ग्राहकों को इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, क्वॉड रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही यूजर्स 48 मेगापिक्सल वाले सेंसर के जरिए बेहतरीन तस्वीर क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी देगी। सूत्रों की मानें तो यह फोन रेडमी नोट प्रो और रेडमी नोट को कड़ी टक्कर देगा। वहीं, रियलमी 5एस की कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। टीजर से फोन के फीचर्स की अधिक जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि इस फोन का कैमरा और प्रोसेसर रियलमी 5 प्रो से मिलता-जुलता होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    रियलमी एक्स2 प्रो
    रियलमी एक्स2 प्रो - फोटो : Realme

    इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Realme X2 Pro में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 6/8/12GB रैम और 256 तक की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें