Portronics ने भारत में 3D साउंड के साथ लॉन्च किया सबवूफर साउंडबार
प्योर साउंड 102 एक 160 वॉट का पावरफुल सिस्टम आउटपुट और वायरलेस सबवूफर है जिसके साथ 3D सराउण्ड भी है। यह साउंडबार 2.1 तक चैनल्स को सपोर्ट करता है। दावा है कि यह साउंडबार आपको क्लियर और प्रीमियम साउंड देगा।

विस्तार
पोर्टोनिक्स (Portronics) ने वायरलेस सबवूफर वाले अपने नए साउंडबार प्योर साउंड 102 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। प्योर साउंड 102 साउंडबार को आधुनिक स्टाइल और मल्टीमीडिया फीचर्स के साथ पेश किया गया है। स्मार्ट टीवी के बढ़ते मार्केट को देखते हुए पोट्रोनिक्स ने यह साउंडबार पेश किया है। इसका स्लीक युरोपियन डिजाइन इसे और भी रोचक बनाता है जो बहुत कम जगह घेरता है।
प्योर साउंड 102 एक 160 वॉट का पावरफुल सिस्टम आउटपुट और वायरलेस सबवूफर है जिसके साथ 3D सराउण्ड भी है। यह साउंडबार 2.1 तक चैनल्स को सपोर्ट करता है। दावा है कि यह साउंडबार आपको क्लियर और प्रीमियम साउंड देगा। इसके अलावा आसान रिमोट कंट्रोल एक्सेस के जरिए आप कई म्युजिक मोड्स जैसे प्ले, पॉज, वॉल्यूम, बास, ट्रेबल आदि का आनंद उठा सकते हैं। इसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटुथ 5.0 दिया गया है। इसके साथ कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी ड्राइव, 3.5MM ऑक्स-इन, ऑप्टिकल इनपुट पोर्ट और HDMI जैसे विकल्प भी मिलते हैं।
‘पोर्टोनिक्स प्योर साउंड 102’ को आकर्षक ब्लैक कलर में मैट फिनिश के साथ 8,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है। इसकी बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon.in और अन्य अग्रणी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्टोर्स से हो रही है।
कुछ दिन पहले ही पोर्ट्रोनिक्स ने "डैश स्पीकर" को भारत में लॉन्च किया है जो कि एक 40W का स्पीकर है। "डैश स्पीकर" की खासियत यह है कि यह USB और 3.5mm ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस कैरोअके माइक का भी सपोर्ट है। साथ ही इस स्पीकर में बिल्ट इन ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर है। इस स्पीकर को खासतौर पर पार्टी लवर्स के लिए पेश किया गया है।
डैश स्पीकर में 4400mAh की लिथियम बैटरी है जिसे लेकर 5-6 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। इस स्पीकर का आउटपुट 40W है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ दिया गया है। पोर्ट्रोनिक्स डैश बाजार में 3 आकर्षक रंगों ब्लैक, ग्रे और ब्लू में 7,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।
- सावधान: यह मोबाइल गेम एप आपके फोन में डाल रहा है वायरस, जानें इसके बारे में
- सोशल मीडिया और मानवाधिकार: दो साल पहले एपल ने फेसबुक-इंस्टाग्राम को दी थी एप स्टोर से हटाने की चेतावनी
- iOS 15.1 हुआ लॉन्च: देखें अपडेट मिलने वाले फोन की लिस्ट, फीचर्स भी जानें
- काम की बात: व्हाट्सएप पर किसने किया आपको ब्लॉक, जानने का ये है सबसे आसान तरीका