Portronics ने लॉन्च किए दो साउंडबार, 120W का है साउंड आउटपुट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Oct 2022 04:29 PM IST
सार

Portronics Sound Slick IV और Sound Slick V में रिच बास, परफेक्ट मिड्स और बेहतरीन ट्रेबल्स के साथ साउंड स्लीक IV और साउंड स्लीक V आपको एक बटन दबाने पर थिएटर जैसा अनुभव देंगे।

विज्ञापन
Portronics Launches Two New Soundbars with upto 120W sound output
Portronics 120W Soundbars - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Portronics ने भारतीय बाजार में अपने दो नए दमदार साउंडबार Portronics Sound Slick IV और Sound Slick V लॉन्च किए हैं। इन साउंडबार के साथ स्लीक डिजाइन दी गई है और खासतौर पर हाउस पार्टी के लिए डिजाइन किया गया है। Portronics के इन साउंडबार के साथ 120वॉट तक तक का साउंट आउटपुट मिलेगा। Portronics के इन साउंडबार के साथ सराउंड साउंड भी दिया गया है।

    कंपनी के दावे के मुताबिक Portronics Sound Slick IV और Sound Slick V में रिच बास, परफेक्ट मिड्स और बेहतरीन ट्रेबल्स के साथ साउंड स्लीक IV और साउंड स्लीक V आपको एक बटन दबाने पर थिएटर जैसा अनुभव देंगे। ये साउंडबार पोर्टेबल हैं और इनका वजन केवल 1.85 किलोग्राम है, जो इन्हें आपको कहीं भी, कभी भी आसानी से ले जाने में आसान बनाता है।

    विज्ञापन

    साउंड स्लीक IV स्टीरियो (प्रत्येक में 30W) स्पीकर है जिसमें हाई-डेफिनिशन सराउंड साउंड और बिल्ट-इन 60W सबवूफर थम्पिंग बास के साथ मिलता है। दोनों साउंडबार कई कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आते हैं। इन्हें आप टीवी से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें ब्लूटूथ 5.0 और ऑक्स पोर्ट के अलावा USB पेन ड्राइव का भी सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Portronics Sound Slick IV और Sound Slick V के साथ रिमोट भी मिलता है जो कि IR सपोर्ट वाला है। साउंडबार के साथ इन-बिल्ट प्री-सेट ईक्यू मोड मिलते हैं। पोर्ट्रोनिक्स साउंड स्लीक IV और साउंड स्लीक V की कीमतें क्रमशः 5,499 रुपये और 3,499 रुपये हैं। दोनों साउंडबार 12 महीने की वारंटी के साथ आते हैं और इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और अन्य लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें