रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Poco F2 स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 May 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Poco F2 smartphone may launch on 12 may know expected price and specifications
poco f2 - फोटो : poco

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (Poco) अपने लेटेस्ट डिवाइस एफ 2 (Poco F2) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को लेकर एक टीजर जारी किया था। वहीं, अब इस स्मार्टफोन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी की पीआर एजेंसी ने पोको एफ2 के लॉन्चिंग इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस अगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पैनिश पीआर एजेंसी ने मीडिया कर्मचारियों को वर्चुअल इनवाइट भेजे हैं। इन इनवाइट में लॉन्चिंग तारीख 12 मई लिखी है और साथ ही इस स्मार्टफोन की अन्य जानकारी भी मौजूद हैं। इसके अलावा भारतीय टिप्सटर मुकुल शर्मा ने भी पोको एफ2 स्मार्टफोन की जानकारी साझा की थी। मुकुल के अनुसार, पोको के अगामी स्मार्टफोन को M2004J11G मॉडल नंबर के साथ आईएमईआई के डाटाबेस पर स्पॉट किया गया था।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पोको एफ2 में एचडी डिस्प्ले और 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हालांकि, अब तक बैटरी और कैमरे की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोको एफ2 की कीमत मिड प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    पोको ने शाओमी के साथ मिलकर पोको एफ1 को भारत में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें