सिर्फ 16,000 रुपये में मिलेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला POCO F1, इस दिन से होगी सेल

शाओमी ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड पोको के तहत पोको एफ1 फोन को भारत में लांच किया है। Poco F1 दुनिया का सबसे सस्ता क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन है। वैसे तो पोको एफ1 की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है लेकिन कंपनी इस फोन 5,000 रुपये सस्ते में बेच रही है। शाओमी के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्ववीट करके कहा है कि पोको एफ1 को 6 से 8 दिसंबर के बीच एमआई डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से 5,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन
शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

Poco F1 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।