Poco F1 कीमत में एक बार फिर हुई कटौती, अब सिर्फ 17,999 रुपये में

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 22 Jun 2019 12:10 PM IST
Poco F1 Price again cut in India, Now Starts at Rs. 17,999
Poco F1

    शाओमी ने पोको एफ1 की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है, हालांकि यह कटौती हमेशा के लिए नहीं, बल्कि लिमिटेड समय के लिए है। पोको एफ1 को फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि हाल ही में पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये हुई है जो कि पहले 22,999 रुपये थी।

    ये भी पढ़ेंः 5000mAh की बैटरी के साथ वीवो ने लॉन्च किया यह बजट फोन, तीन रियर कैमरे भी मिलेंगे

    लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत Poco F1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इस फोन की कीमत 19,999 रुपये थी। बता दें कि पिछले सप्ताह भी फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनाजा सेल में यह फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा गया था। वहीं इस फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी M40 vs गैलेक्सी A50: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

    पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन

    पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का है। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।

    ये भी पढ़ेंः PUBG Lite के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें पूरा प्रोसेस और ऑफर

    कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें