अब कभी भी खरीद सकेंगे Poco F1, नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 13 Oct 2018 12:21 PM IST
Poco F1 Now Available to Buy Offline in India via Mi Home Stores
POCO F1

    इसी साल अगस्त में लांच हुआ शाओमी का सब-ब्रांड Poco F1 स्मार्टफोन अभी तक सिर्फ ऑनलाइन बिक रहा था, लेकिन अब कंपनी ने पोको एफ2 की ऑफलाइन उपलब्धता का ऐलान कर दिया है। पोको एफ1 को आज यानि 13 अक्टूबर से शाओमी के एमआई होम से खरीदा जा सकेगा। फिलहाल यह फोन फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम पर बिक रहा है।

    शाओमी पोको एफ1 की कीमत और लांचिंग ऑफर्स

    शाओमी पोको एफ1 के 6gb/64gb वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB / 128GB वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB / 256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। जियो की ओर से 6TB डाटा और 8,000 रुपये का फायदा मिलेगा। फोन के साथ एक कवर भी फ्री में मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः Airtel का बड़ा धमाका, फ्री में दिया Netflix का सब्सक्रिप्शन, 4G स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक

    शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः क्या सच में 48 घंटों तक बंद रहेगा इंटरनेट? जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें