Airtel का बड़ा धमाका, फ्री में दिया Netflix का सब्सक्रिप्शन, 4G स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Netflix और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन दे दिया है। भारत में धीरे-धीरे वीडियो कंटेंट का दायरा बढ़ता जा रहा है और टेलीकॉम कंपनियां भी इसे भुनाने के लिए वीडियो कंटेंट प्रोवाइडर कंपनियों से करार कर रही है। एयरटेल ने इसी कड़ी में अपने ग्राहकों को Netflix और जी5 के प्रीमियम कंटेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। एयरटेल का यह ऑफर #AirtelThanks प्रोग्राम के तहत ही है। साथ ही एयरटेल किसी भी नए 4जी स्मार्टफोन के साथ 2,500 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है। तो आइए विस्तार से एयरटेल के इन ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

किसे मिलेगा Netflix और जी5 का का फ्री सब्सक्रिप्शन
सबसे पहले आपको बता दें कि Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन वाला ऑफर सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है, वहीं प्री-पेड ग्राहकों को ZEE5 के प्रीमियम कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि आपको इन दोनों ऑफर्स के लिए किसी खास प्लान को लेने की जरूरत नहीं है।

यदि आपने हाल ही में 100 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराया है तो आपको जी5 का प्रीमियम एक्सेस मिलेगा। वहीं 499 रुपये या इससे ज्यादा के प्लान वाले ग्राहकों को Netflix का 1,500 रुपये का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं जिन ग्राहकों ने पहले ही Netflix का सब्सक्रिप्शन ले लिया है उनके अकाउंट में 1,500 रुपये अपने आप जमा हो जाएंगे।