Oppo K9 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मात्र 35 मिनट में फुल हो जाएगी इसकी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 May 2021 03:39 PM IST
सार

Oppo K9 5G को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिनमें से एक 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला और दूसरा 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला शामिल है।

Oppo K9 5G launched in China With Snapdragon 768G SoC 65W Fast Charging
Oppo K9 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo K9 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। Oppo K9 5G को स्नैपड्रैगन 768g प्रोसेसर और 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है जिसे लेकर दावा है कि महज 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी बैकअप 2 घंटे का मिलेगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।

    Oppo K9 5G की कीमत

    Oppo K9 5G को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिनमें से एक 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला और दूसरा 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला शामिल है। पहले वेरियंट की कीमत 1,899 चीनी युआन यानी करीब 21,600 रुपये और दूसरे की कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 25,000 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 11 मई से ब्लैक और ग्रेडियंट कलर में होगी। इस फोन के भारत में आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Oppo K9 5G की स्पेसिफिकेशन

    Oppo K9 5G में ColorOS 11.1 है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 620 GPU, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। इसमें VC लिक्विड कूल कॉपर प्लेट है जो फोन को ठंडा रखता है।

    Oppo K9 5G का कैमरा

    Oppo K9 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    Oppo K9 5G की कनेक्टिविटी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, 5G, ब्लूटूथ, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें 4300mAh की बैटरी है जो कि 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस चार्जर को लेकर दावा है कि यह महज 35 मिनट में फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें