OPPO A91 और OPPO A8 की जानकारी हुई लीक, मिलेगा क्वाड कैमरा सेटअप का सपोर्ट

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओपो (Oppo) के अगामी स्मार्टफोन ए91 (Opoo A91) और ए8 (Oppo A8) के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इन पोस्टर्स में दोनों डिवाइसेज के लुक को देखा जा सकता है। इससे पहले भी ए91 और ए8 स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को ए सीरीज के डिवाइस में दमदार प्रोसेसर और कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ओपो रेनो 3 सीरीज को 26 दिसंबर के दिन चीन की मार्केट में उतारने वाली है। सूत्रों की मानें तो कंपनी रेनो 3 के साथ ए सीरीज को पेश करेगी। तो आइए जानते हैं ओपो ए91 और ए8 की संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...
ओपो ने ए सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन की ग्लोबल लेवल पर लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इन दोनों डिवाइसेज की कीमत बजट सेगमेंट में रखेगी। हालांकि, असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ओपो ए91 में आठ जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज देगी। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 4,800 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो वीओओसी 3.0 फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी। साथ ही बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा का सपोर्ट दिया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। हालांकि, अन्य सेंसर की जानकारी नहीं मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी इसमें नॉच दे सकती है।
अन्य लीक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, लेकिन इसके सेंसर की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, लीक पोस्टर में देखा जा सकता है कि इस फोन में वाटरनॉच मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, यूजर्स को इस डिवाइस में 4,230 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, एपल 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन की कीमत में करेगा बढ़ोतरी
- शाओमी के XiaoAI Touchscreen स्पीकर प्रो 8 ने मार्केट में दी दस्तक, मिलेंगे खास फीचर्स
- उबोन की SW-11 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Samsung ने गैलेक्सी फोल्ड के 10 लाख यूनिट बिकने का दावा किया खारिज, दिया बड़ा बयान