Oppo ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन, 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी मिल रही
Oppo A77s में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग है। Oppo A77s के साथ AI सपोर्ट वाला सेफ चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। Oppo A77s में डुअल अल्ट्रा लिनियर स्टीरियो स्पीकर है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने एक नए स्मार्टफोन Oppo A77s को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। Oppo A77s को स्नैपड्रैगन 6 सीरीज के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo A77s में एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा में 5000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी है। इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 भी है।
Oppo A77s की कीमत
Oppo A77s को एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,999 थाई बात यानी करीब 20,000 रुपये है। Oppo A77s को स्टेरी ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo A77s की भारतीय बाजार में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Oppo A77s में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1612x720 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। Oppo A77s के साथ स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
Oppo A77s का कैमरा
Oppo A77s में Oppo A77 4G जैसा ही कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo A77s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Oppo A77s में बैटरी
Oppo A77s में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग है। Oppo A77s के साथ AI सपोर्ट वाला सेफ चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। Oppo A77s में डुअल अल्ट्रा लिनियर स्टीरियो स्पीकर है। फोन को वॉटरप्रूफ के लिए IPX4 और IPX5 की रेटिंग मिली है।