लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत लीक, फीचर्स भी आए सामने
फोन का कुल वजन 195 ग्राम होगा और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलेगा। फोन को नए लेमन कलर के साथ पेश किया जाएगा। पिछले साल OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

विस्तार
OnePlus भारत में जल्द ही Nord CE 2 Lite का नया वर्जन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का टीजर पेज भी लाइव हो गया है। टीजर पेज से OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के कलर और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है और इसी बीच फोन की कीमत लीक हो गई है। साथ ही कहा जा रहा है कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मिलेगा।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत को लेकर खबर है कि इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये होगी। फोन का बेस मॉडल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। कंपनी ने भी कंफर्म कर दिया है कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग होगी।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को पास्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर में लॉन्च किया जाएगा। यूरोपियन बाजार में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत 329 यूरो यानी करीब 29,000 रुपये हो सकती है। फोन की लॉन्चिंग भारत में 4 अप्रैल को होने जा रही है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के फीचर्स की बात करें तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस के इस फोन में LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1800x2400 पिक्सल होगा। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के साथ स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा खबर है कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा भी 2 मेगापिक्सल का होगा।
फोन का कुल वजन 195 ग्राम होगा और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलेगा। फोन को नए लेमन कलर के साथ पेश किया जाएगा। पिछले साल OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।