नई लॉन्चिंग: OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5जी का भी है सपोर्ट
OnePlus Nord N200 5G में 6.49 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का सबसे सस्ता 5जी चिपसेट 480 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है

विस्तार
वनप्लस ने हाल ही में भारतीय बाजार में नॉर्ड सीरीज के तहत OnePlus Nord CE 5G को लॉन्च किया है। यह वनप्लस नॉर्ड सीरीज का दूसरा फोन है और पहले वाले फोन से सस्ता है। नॉर्ड सीरीज के पहले फोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च OnePlus Nord के नाम से लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord CE 5G को कंपनी का सबसे पतला फोन कहा जा रहा है। OnePlus Nord CE 5G को मैटे और ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है। अब कंपनी ने अपनी नॉर्ड सीरीज में एक और मेंबर को जोड़ते हुए OnePlus Nord N200 5G को लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord N200 5G कंपनी का अब तक सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
OnePlus Nord N200 5G की शुरुआती कीमत 239.99 डॉलर यानी करीब 17,600 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है और अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है। यह फोन ब्लू क्वांटम कलर में मिलेगा। इसकी बिक्री वनप्लस की साइट से 25 जून से होगी
OnePlus Nord N200 5G में 6.49 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का सबसे सस्ता 5जी चिपसेट 480 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
- Realme GT 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी
- OnePlus Nord CE 5G की भारत में पहली ओपन सेल आज, जानें ऑफर्स और कीमत
- Covid 19: कोरोना संक्रमण और लोगों की गतिविधियों की पलपल जानकारी देता है यह पोर्टल
- 4G फीचर फोन: जियो फोन से भी बढ़िया फोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 2500 रुपये से भी कम