OnePlus 8 सीरीज के सभी फोन में मिलेगा 5G का सपोर्ट, सीईओ ने किया कंफर्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Mar 2020 12:24 PM IST
सार

OnePlus 8 के सभी फोन में मिलेगा 5जी का सपोर्टकीमतें होगी 50 हजार रुपये के करीबमिलेगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट

विज्ञापन
OnePlus 8 Series Smartphones Will have 5G Support CEO Pete Lau Confirms
oneplus 8 pro - फोटो : contractorspov / twitter

    विस्तार

    OnePlus अपने नए फ्लैगशिप फोन की तैयारी में है। वैसे तो OnePlus 8 सीरीज को लेकर तमाम तरह की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं लेकिन इसी बीच वनप्लस के सीईओ पिट लाउ (Pete Lau) ने कंफर्म कर दिया है कि OnePlus 8 सीरीज से सभी फोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च होंगे। OnePlus 8 सीरीज को 5जी के साथ लॉन्च किए जाने की पुष्टि पिट लाउ ने एक इंटरव्यू में की है।

    महंगे होंगे OnePlus 8 सीरीज के स्मार्टफोन

    जैसा कि हाल ही में रियलमी ने 5जी स्मार्टफोन पेश किया है जिसकी कीमत 45,000 रुपये के करीब है। ऐसे में वनप्लस 8 सीरीज के फोन भी महंगे ही होंगे। फोन की कीमत के सवाल पर पिट लाउ ने कहा कि 5जी टेक्नोलॉजी के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। ऐसे में OnePlus 8 सीरीज के फोन की कीमतें 50 हजार रुपये के करीब हो सकती हैं। बता दें कि OnePlus 8 सीरीज में भी आईकू 3 और रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की तरह क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा।

    विज्ञापन

    इशान अग्रवाल के अनुसार, कंपनी OnePlus 8 सीरीज को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च करेगी। इसके साथ ही वनप्लस 8 लाइट को भी पेश किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस सीरीज की कीमत प्रीमियम रेंज में रख सकती है। हालांकि, तीनों स्मार्टफोन की असल कीमत और और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले देगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की बात करें तो इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा (तीन कैमरे) दिया जा सकता है, लेकिन अब तक सेंसर की जानकारी नहीं मिली हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें