OnePlus 7 Pro हुआ भारत में लॉन्च, यह है कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 15 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro launched in India with triple rear camera, know price, specifications and offers
oneplus 7 PRO

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन की लॉन्चिंग बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में मंगलवार की रात को हुई। इन दोनों फोन में कंपनी ने दमदार प्रोसेसर और कैमरा दिया है। वनप्लस ने वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 के साथ अपना ब्लूटूथ हेडफोन भी पेश किया। तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

    वनप्लस 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    oneplus 7 pro
    oneplus 7 pro

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित OxygenOS मिलेगा। इस फोन में क्वॉड एचडी रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) मिलेगा। वहीं 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। वनप्लस 7 प्रो में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम मिलेगी। इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    वनप्लस 7 प्रो का कैमरा

    oneplus 7 pro
    oneplus 7 pro

    कैमरे की बात करें तो OnePlus 7 Pro में रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर f/1.6 है। वहीं कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा। फोन में दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। रियर कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी विकल्प मिलेगा। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा है जिसमें सोनी IMX471 सेंसर है। कंपनी ने कहा है कि 5 साल तक कैमरे में कोई खराबी नहीं आएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वनप्लस 7 प्रो की बैटरी और कनेक्टिविटी 

    4000mah battery
    4000mah battery

    इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इस फोन में डॉल्बी एटम ऑडियो मिलेगा। फोन का वजन 206 ग्राम है और इसमें कूलिंग के लिए एक ट्यूब दिया गया है।

    वनप्लस 7 प्रो की कीमत

    OnePlus 7 Pro price
    OnePlus 7 Pro price

    कीमत की बात करें तो OnePlus 7 Pro की शुरुआती कीमत 48,999 रुपये है, यानि इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट (नेबूला ब्लू) की कीमत 57,999 रुपये है। फोन की बिक्री ऑफलाइन स्टोर के अलावा अमेजन इंडिया से 17 मई से शुरू होगी। वहीं अमेजन प्राइम मेंबर को 16 मई को ही फोन को खरीदने का मौका मिलेगा। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो जियो की ओर से 9,300 रुपये का फायदा और 70 फीसदी बायबैक गारंटी मिलेगी। वहीं यदि आप एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें