Amazon के साथ बिजनेस करने का शानदार मौका, कंपनी खुद देगी 7 लाख रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 May 2019 05:15 PM IST
Amazon Will Pay 7 lakhs rupee to Workers to Quit and Start Their Own Delivery Businesses
amazon busines

    दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) से तो आप भलीभांति परिचित होंगे। भारत में भी अमेजन के ग्लोबल और लोकल दोनों स्टोर से ऑनलाइन सामान खरीदा जा सकता है। वहीं अब अमेजन ने अपने साथ काम करने का मौका दिया है और खास बात यह है कि कंपनी खुद आपको 7 लाख रुपये देगी।

    अमेजन
    अमेजन

    दरअसल कंपनी अपनी डिलीवरी सेवा को और मजबूत बनाना चाहती है। इसके लिए अमेजन ने अपने कर्मचारियों के सामने एक प्रस्ताव रखा है और कहा है कि कर्मचारी नौकरी छोड़ दें और उसके साथ बिजनेस करें।

    amazon delivery
    amazon delivery

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि उसके साथ डिलीवरी बिजनेस करने वालों को वह आर्थिक रूप से मदद भी करेगी। अमेजन ने कहा है कि उसके साथ कारोबार के लिए जुड़ने वाले कर्मचारियों को 7 लाख रुपये तक की मदद करेगी और। इसके अलावा वह उन कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन भी देगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें