वनप्लस 6 का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस 6 का नया रेड एडिशन भारत में लॉन्च किया है, हालांकि रेड वेरिंट का मतलब यह नहीं है कि पूरा फोन ही रेड होगा, फोन का सिर्फ रियर पैनल रेड कलर का होगा। वनप्लस 6 के नए रेड एडिशन को लेकर कंपनी का कहना है कि इसे क्राफ्टस्मैनशिर के जरिए तैयार किया गया है।
इस मॉडल को भारत में 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। इस वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है और इसकी बिक्री 16 जून से शुरू होगी। इससे पहले से यह फोन सिल्क व्हाइट, मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक और मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा, हालांकि कुछ दिनों बाद यूजर्स को एंड्रॉयड पी का बीटा वर्जन मिल जाएगा। OnePlus 6 को पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
फोन में 3300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन दिनभर का बैकअप देगा। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है। OnePlus 6 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है।
वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है।